बुधवार, 5 अक्टूबर 2016

अँधेरे के खिलाफ लड़ने के लिए,,,!


निर्बल निरीह निर्बोध को निगलने के लिए,

 इन्सानियत के दुश्मन हरदम तैयार रहते हैं ,

 जब मचता है चारों ओर हाहाकार -चीत्कार,

 स्याह रातों में सदा शैतान किरदार रहते हैं ,

जंग जरुरी हो जब काली ताकतों के खिलाफ,

 लड़ने के लिए केवल  'शहीद' तैयार रहते हैं ,

खुदा  ईश्वर  गॉड मंदिर मस्जिद चर्च गुरुद्वारा ,

ये तो अपनी दुकान चलाने को तैयार रहते हैं।

धर्म-मजहब कभी कमजोरों का साथ नहीं देते ,

ताकतवर लोग ही इसे इश्तेमाल करते रहते हैं।

 अज्ञानता और अँधेरे के खिलाफ लड़ने के लिए,

 दीपक जुगनू चाँद सितारे  सूरज तैयार रहते हैं ,

श्रीराम तिवारी





 

शुक्रवार, 16 सितंबर 2016

अनमोल त्रयी सूत्र ,,,,,,,![shriram tiwari]


 समय ,मृत्यु और ईश्वर -मानवीय चेतना के मुँहताज हैं ।

 पदार्थ ,चेतना और विचार ये तीनों जगत के सरताज हैं।।


 वक्त मौत और ग्राहक -किसी का इन्तजार नहीं करते।

 कर्ज ,फर्ज और मर्ज -समझदार लोग नहीं भूला करते ।।


 माँ बाप जवानी - जीवन में किसीको दुबारा नहीं मिलते ।  

 कम खाने , गम खाने,  नम जाने से असमय नहीं मरते । 


सोमवार, 29 अगस्त 2016

परिंदे नजर को आसमानी रख।-[gazal by -shriram tiwari]


परिंदे हौसला कायम रख ,उड़ान जारी रख,

हर इक निगाह तुझ पर है ,ध्यान ज्ञानी रख।

बुलंदियाँ  तेरी  हिम्मत  को  आजमाएँगीं,

परों में जान रख, नजर को आसमानी रख।

 परिंदे कई उड़े पहले , भटककर राह भूले ,

 लौटकर आये नहीं, याद उनकी निशानी रख।

 दहक़ता आसमाँ ,बादल घनेरे, अँधेरा घुप्प ,

 कौंधतीं  बिजलियाँ चमकें ,पुरुषत्व पानी रख।

 भेदकर धुंध के उस पार ,विहंगावलोकन कर ,

 सितारों से भी आगे जाना है ,तूँ रवानी रख ।


  श्रीराम तिवारी




रविवार, 28 अगस्त 2016

हम जब कंक्रीट की दीवाल में  कील ठोकते हैं तो पहली बार में कील अक्सर मुड़ जाया करती है। कभी कभी दूसरी बार में  भी सफल नहीं हो पाते। लेकिन तीसरी या चौथी बार कील ठोकने में हम सफल हो जाते हैं।पहली एक-दो कीलों के मुड़ जाने या खराब हो जाने  का मतलब यह नहीं कि वह प्रयास अकारथ गया। हमें हमेशा याद रखना चहिये कि उन्ही पहले वाले प्रयासों के कारण अंतिम प्रयास में सफलता मिला करती है। पहले प्रयास द्वारा बनाई गयी गहराई ही बाद के प्रयासों के सफल परिणाम का कारण बनती है।

इसी तरह भृष्ट सिस्टम अथवा  अनैतिक -अनाचार के पोखरों के खिलाफ किया जाने वाला कोई भी संघर्ष बेकार नहीं जाता। क्योकि सत्य परेशां हो सकता है ,पराजित नहीं। भारत की संघर्षशील जनता द्वारा अंग्रेजों को खदेडने में  १०० साल लग गए। १८५७ की  पहली क्रांति पूर्णतः असफल रही। लेकिन उसी असफल क्रांति के कारण आगे चलकर संघर्ष तेज हुआ और १९४७ को अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए। इसी तरह किसी संस्था भी संस्था विशेष में  पदों पर बैठे भृष्ट पदलोलुप नेताओं को बाहर करने में भी वक्त लगता है। ईमानदार- न्यायप्रिय जनों को शुरूं में भले ही एक दो बार पराजय झलनी पड़े ,किन्तु अंततोगत्वा विजय सत्य की ही होती है। कहावत भी है कि बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगी ? लेकिन इसके लिए निरन्तर संघर्ष जारी रखना पहली शर्त है। श्रीराम तिवारी

बुधवार, 24 अगस्त 2016

मैं जब वयम हो गया । । - [Shriram Tiwri ]

 ऊषा की लालिमा घुली , भोर आगमन हो गया !

  जिंदगी की राह में तभी ,उनसे  मिलन हो गया !!

  दिव्यता अलौकिक हुई  ,अंजुरी में पुष्प थे खिले।
  
  उर्वरा वसुंधरा हो  गई ,दूधिया   गगन  हो गया ।।

  शब्द ओस बिंदु बन गए,  छंद खग कलरव हो गए ।

  जिजीविषा धन्य हो गई ,विचार जब अनंत हो गया।।  

  अर्थपूर्ण मन्त्र सध गए ,कर्म शंखनाद हो  गए ।  

  संघर्ष यज्ञवेदी पर ,स्वार्थ का  हवन हो गया।।

  अहम का वहम न रहा ,जब  मैं -वयम हो गया ।
                                 
  जीवन संग्राम में मेरा ,खुद से मिलन हो गया।।

  जिंदगी की राह में तभी ,उनसे मिलन हो गया।,,,,,,,,,,,,!

                     श्रीराम तिवारी

  
पुरवा हुम -हुम करे ,पछुवा गुन -गुन करे ,

  ढलती जाए शिशिर की जवानी हो।


  बीतें पतझड़ के दौर ,झूमें आमों में बौर ,

  कूँकी  कुंजन में कोयलिया कारी हो।


  उपवन खिलने लगे ,मन मचलने लगे ,

  ऋतु फागुन की आई सुहानी हो।


  करे धरती  श्रृंगार ,दिन वासंती चार,

   अली करने लगे मनमानी हो।


  फलें -फूलें दिगंत ,गाता  आये वसंत ,

  हर सवेरा नया और संध्या सुहानी हो।


               श्रीराम तिवारी

सोमवार, 15 अगस्त 2016

मेरा देश महान।




 पूरव का मानवीय दर्शन अध्यात्म ज्ञान ,पश्चिम का भौतिक विज्ञान।

 दोनों के द्वंद से नहीं संवाद से ही होगा ,  मानवमात्र का कल्याण।।

 पथ प्रदर्शक है शहीदों की शहादत ,नीति निर्देशक हमारा संविधान।

 अपने हिस्से की आहुति दें सभी ,तो निश्चय ही बनेगा  मेरा देश महान।।


  देश में सवा सौ करोड़ की आबादी ,खेलों पर अरबों रुपयों की बर्बादी।

  खेल संघों में घुसे नेता अफसर चोर,  खिलाड़ी मचाते फोकट का शोर ।।

  ये अपने घर में ही हैं सिर्फ बातों के शेर , रियो ओलम्पिक में हो गए  ढेर।

   भारत के सभासद अफसर मंत्री नादान ,केवल नीता अम्बानी बलवान ।।

   हम हैं दुनिया में लोकतंत्र और आबादी में  हीरो ,रियो में पदक मिले  जीरो।