शुक्रवार, 21 जुलाई 2017

हम उसको अवाम के पक्ष में नहीं समझते।

जिंदगी के कुछ काम दुआओं के भरोसे नहीं चलते।
बैटरी चार्ज न हो तो मोबाईल कम्प्यूटर नहीं चलते।।
लिखने के लिए और भी गम हैं जिंदगी के ज़माने में ,
इसलिए हम कसमें वादे प्यार बफा पर नहीं लिखते !!
बड़े पद जातीय सियासत से सुर्खुरू हो रहे इन दिनों , ...
हम इसको लोकतन्त्र के हित में कदापि नही समझते !!
जाने क्यों प्रतिस्परधी दौड़ में उतावला है हर शख्स,
खुशनसीब हैं वे जो इस पचडे में ज़रा भी नहीं फसते !!


:-Shriram Tiwari

बुधवार, 5 जुलाई 2017

नंगे भूंखे को तो -सारा जहाँ हमारा है !


स्वतंत्रता के भीषण रण में ,सपने देख लड़ी आवाम।
आजादी के बाद मिलेगा ,सबको शिक्षा सबको काम।।

 काम के होंगे निश्चित घंटे ,और मेहनत के पूरे दाम।
 आजादी के बरसों बाद भी,मुल्क हुआ सबमें नाकाम।।

  जिन्दा रहने की फितरत में ,जन फिरता मारा मारा है।
  मदहोश शासकों का कुनबा ,अब लूट रहा धन सारा है।।

   कैसा राष्ट्र क्या वतन परस्ती,जब लोकतंत्र बेचारा है।
   नंगे भूंखे इंसानों का तो ,यह सारा जहाँ 'हमारा' है।।

   ======++++++=====

   धूल धुआाँ धुंध से भरा यह, राष्ट्र आँसुओं से गीला है।
   निर्धन ग्रामीणों को देखो, गौर से हरेक चेहरा पीला है।।

   बड़े बड़े नगरों को देखो भौतिक विकास का मारा है।
   भटक रही तरुणाई यहाँ फिर भी सत्ता की पौबारा है।।

  आजादी के दीवानों ने ,तब क्रांति ज्योति जलाई थी। 
  प्रजातंत्र -समाजवाद होगा, कुछ ऐंसी आस जगाई थी।।

   जात पांत भाषा मज़हब की ,सब कटटरता ठुकराई थी।
   आज़ादी के बाद अमन की ,उन सबने राह दिखाई थी।।

   अब भूँखे को रोटी मिल जाए, तो ये वतन हमारा है ।
   वर्ना नंगे भूँखे इंसानों को,यह सारा जहाँ हमारा है।।
 
  ++++++======+=======+++=

आन बान सम्मान देश का प्रतिपल होता क्षरण देश का।
सत्ता में जो डटे  हुए हैं , उन्हें नहीं भय नाम लेश का।।
कारपोरेट कल्चर का मिक्चर, सुपरमुनाफे के निवेश का।
सार्वजनिक उपक्रम को खाकर ,निजीक्षेत्र है भ्र्ष्ट देश का।।
बहुराष्ट्रीय निगमों ने फिर से, भारत जन को ललकारा है।
सुख चैन अमन साझा सबका हो, सच्चा वतन हमारा है।।
वर्ना नंगे भूँखे को कैसा वतन,कहेगा सारा जहाँ हमारा है।
  
  
  


बुधवार, 21 जून 2017

क्यों फूलों को खार बनाने पर आमादा हैं !

वो जो भारत के खिलाफ हथियार उठाने वाली है ।
वो जो कश्मीरी युवतियों को भड़काने वाली है ।।
वो वतनपरस्त नहीं अबला दुख्तराने हिन्द भी नहीं,
वो गद्दार पाकिस्तानी जनरलों की बदनाम साली है ।

जो शख्स अपने मजहब को देश से ऊपर रखता है।
जो सत्ता में होकर एक खास धर्म से रिस्ता रखता है।।
जो लोकतंत्र धर्मनिर्पेक्षता समाजवाद से बैर रखता है,
वो देशभक्त नहीं, शूरमा नहीं, शिखंडी सा लगता है।

क्यों लोग निरंतर फूलों को खार बनाने पर आमादा हैं !
क्यों किशोर -युवाओं को अंगार बनाने पर आमादा हैं!!
क्यों खेतों खलिहानों की पावन महकती सौंधी मिट्टी को,
धर्म जात मजहब की दरो दीवार बनाने पर आमादा हैं!

श्रीराम तिवारी




गुरुवार, 15 जून 2017

गाज गिरती है सिर्फ कमजोर दरख्तों पर !

मायिक बंधन से जीव देह इक आती इक जाती है।
काल वहीँ ठहरा है सिर्फ अंधी राह गुजर जाती है।।
दृश्य जगत की सुबह हो या शाम, ख़ुशी हो या गम ,
उत्थान हो या पतन, जिंदगी यों ही गुजर जाती है।
भोगियों ,योगियों, रोगियों, देहधारियों, की तमाम,
रूहानी ताकत भौतिक माँग पूर्ति में गुजर जाती है।
वेशक होगा कोइ सर्वशक्तिमान,सर्वज्ञ सनातन सर्वत्र,  
किन्तु कभी कभी उससे भी बड़ी चूक हो जाती है।
कमजोरों पर शक्तिशाली का वर्चस्व कैसा कर्मफल ?
जब न्याय तुला उसकी बलवान के पक्षमें झुक जाती है।

हैं अनंत ब्रह्माण्ड में अनंत नीहारिकाएँ,नक्षत्र,सूर्य चंद्र ,
हरेक निर्बल वस्तु शक्तिशाली का प्रभुत्व सहती जाती है।
कोई ईश्वर नहीं कहता कि निर्बल का शोषण- दमन करो ,
जिसने सब जग सृजा दुनिया उसके वन्दों को क्यों सताती है।

हर युग में वह अनंत असीम अपने उत्कृष्ट चाहने वालों के
ध्यानमें आकर आकर कहता है ,मुझे तुम्हारी याद आती है ।

गाज गिरती है केवल कोमल दरख्तों- कमजोर झोपडों पर,
शस्य स्यामल धरा की दुर्दशा देख सुनामी भी मुस्कराती है!

श्रीराम तिवारी
 

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017


'सारे जहाँ से अच्छा ,हिन्दोस्ताँ हमारा ........' लिखने वाले अल्लामा मोहम्मद इकवाल साहब की पुण्य तिथि पर उनका हार्दिक अभिवादन!वेशक पाकिस्तान बनने पर ,वे भारत छोड़ गए! किन्तु उनकी धर्मनिरपेक्ष शायरी हमेशा 'हिंदी हैं हम वतन हैं हम और हिन्दोस्ताँ हमारा' का पैगाम युगों-युगों तक देती रहेगी !
ज्वालन  के जाल बिकराल बरषत है।

तचति धरनि जग जरति झरनि  सीरी ,

छाँह को पकरि पंथी पंछी बिलमत है।

'सेनापति' नेक दुपहरी के ढरत होत ,

घमका विषम ज्यों न पात खरकत है।

मोरे जान पौन सीरी ठौरको पकरि कोनों ,

घरी एक बैठ कहूं घामहु  वितवत है।

[ ग्रीष्म ऋतु का इससे बेहतर काव्यात्मक वर्णन मैं नहीं कर सकता, इसलिए 'सेनापति'के कवित्त को उद्धृत कर रहा हूँ,ग्रीष्म ऋतु में कवित्त का आनंद लेवें

बुधवार, 19 अप्रैल 2017

नित नई कठिन चुनौतियां,मुल्क हुआ हैरान।

लाल बत्ती बन्द भइ , नेता भये अधीर।
पद प्रतिष्ठा अहम बिन,पिद्दा हुए वजीर।।
         
सत्ता मृग मारीचिका,जाने सकल जहान। 
दंड कमंडल छोड़कर,योगी हुए महान।।

मोदीजी के मन बसी ,केवल एक ही बात।
कैशलेस सबको करो,मारो बैंक को लात।।

नित नई कठिन चुनौतियां,मुल्क हुआ हैरान।
महंगाई आतंक का , हुआ न कोई निदान ।

पुलिस दमन शोषण घुटन,भॄस्ट तंत्र नाकाम।
मूल्यहीनता चरम पर,भ्रमित सकल आवाम।।

राजनीति ने पी रखा ,जातिवाद का जाम।
धर्मनिपेक्षता यों हुई ,ज्यों मुन्नी बदनाम।।

जोशी अडवानी चिंतित ,सुश्री उमा अधीर ।
मस्जिद मंदिर विषय में, हुआ कोर्ट गंभीर।।

न विचार न नीति कोई ,न विकास के काम।
सेना को अपमानित करें ,पत्थरबाज तमाम।

श्रीराम तिवारी



 

श्रीराम तिवारी